कैंटीन में कुश्‍ती लड़ती लड़कियां, हो-हल्‍ले के बीच मजा लेते लड़के… एमिटी यूनिवर्सिटी का नया वीडियो

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। Noida Amity Canteen कॉलेज की कैंटीन में दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। इस दौरान युवतियों में खूब हाथापाई हुई। दोनों युवतियों की सोशल मीडिया पर लड़ने की वीडियो प्रसारित हुई है।

यह वीडियो सेक्टर-126 कोतवाली स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी के कैंटीन का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि 30 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में दो युवतियां आपस में एक-दूसरे का गिरेबान पकड़ी नजर आ रहीं हैं। एक लड़की काले कपड़े और दूसरी चेक की शर्ट पहने हुए है।

अभद्र भाषा का भी किया प्रयोग

इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दोनों में झगड़ा बढ़ जाता है। काले कपड़े वाली युवती चेक शर्ट वाली को मेज पर गिरा देती है। मेज से दोनों जमीन पर गिर जाती हैं।

दोनों के हाथ में छुरी दे दो…

वीडियो में पीछे युवक हूटिंग करते हुए हंसी ठिठोली कर रहे हैं। दोनों लड़कियों को छुरी देने को बोल रहे हैं। दोनों की लड़ाई के दौरान मेज टूटने पर जमकर हल्ला भी करते हैं।

पुलिस बोली…दोनों को कराएंगे ब्लैक लिस्ट

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है। दोनों को यूनिवर्सिटी से कार्रवाई कराई जाने की पहल की जा रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद में पति-पत्नी की हत्या और आत्महत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment