GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह, बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मैनेजमेंट शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्थान परिसर में संपन्न होगा। इस गरिमामयी समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान करेंगे और अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीजीडीएम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि व्यावसायिक दक्षता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बैच के विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहयोग प्रदान किया गया है, जो जीएनआईओटी की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली और मजबूत कॉरपोरेट नेटवर्क को दर्शाता है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की औपचारिक स्वीकृति का प्रतीक है।

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा। संस्थान परिवार का विश्वास है कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक सशक्त करेगा।

पढ़ें  अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर अब भी डग्गामार बसों का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment