आठवीं पास पति का दर्द; बोला- ग्रेजुएट पत्नी अंग्रेजी बोल परिवार का अपमान करती है

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा में अंग्रेजी ने एक परिवार में कलह करा दिया। पत्नी स्नातक थी तो पति आठवीं पास। विवाद होने पर पत्नी ने अंग्रेजी में पति को अपमानजनक शब्द कहे। दूसरे से पति को यह बात पता चली तो पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। नाराज पत्नी ने मायके पहुंचकर पुलिस की मदद ली। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों को साथ रहने पर राजी किया।

बेटी की खुशी को देखते हुए पिता ने एक साल पहले स्नातक पढ़ी लिखी बेटी की शादी आठवीं पास युवक से करा दी। शादी के बाद युवती अपने पति से अंग्रेजी में बात करने लगी। ससुराल में सभी कम पढ़े लिखे हैं। पति व अन्य ने ज्यादा अंग्रेजी बोलने का विरोध किया। पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। दो महीने पहले पत्नी ने अंग्रेजी में पति का अपमान किया। दूसरे से पता चलने पर पति को गुस्सा आया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी मायके आ गई, जब पति वापस लेने नहीं आया तो पुलिस से शिकायत की गई।

शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसका अंग्रेजी बोलकर अपमान करती है। उसके माता पिता व अन्य परिवार के लाेगों को अनपढ़, गंवार कहती है। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल के अन्य लोग कुछ भी करो तो रोकटोक करते हैं।

पढ़ें  पति से हुआ झगड़ा, अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment