ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल के खिलाफ की कार्रवाई, 6 संस्थानों पर लगाई 30 लाख की पेनल्टी

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने अवैध रूप से यूनिपोल लगाने वाले छह संस्थानों पर पांच-पांच लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। जुर्माने की रकम को एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं लापरवाही करने पर वसूली प्रमाण पत्र जारी करने की चेतावनी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अर्बन सर्विसेस विभाग ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने अर्बन सर्विस टीम के साथ बुधवार को शहर के अलग-अलग जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह पर अवैध यूनीपोल लगे हुए पाए गए। प्राधिकरण की टीम ने इन अवैध यूनीपोल लगाने वाले संस्थानों पर जुर्माना लगाते हुए उनको तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

अवैध यूनीपोल के चलते जिन संस्थाओं पर जुर्माना लगाया गया है उनमें श्रीराम ग्लोबल स्कूल, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सांवरिया बैंक्विट हॉल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, अपेक्स आईस एंड आईवीएफ सेंटर और सुमिराम साईं रिटेलर्स शामिल है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेस विभाग की तरफ से इन 6 संस्थानों पर पांच-पांच लाख यानी 30 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। जुर्माने की यह रकम प्राधिकरण के खाते में एक सप्ताह के अंदर जमा न करने पर वसूली प्रमाण पत्र जारी करने की भी चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही जिन यूनीपोल पर विज्ञापन नहीं लगे हैं और वह खाली खड़े हैं। सुगम यातायात के मध्य नजर उनको भी हटाया जाएगा। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि अवैध यूनीपोल लगाने वालों के खिलाफ आगे भी यह कार्रवाई प्राधिकरण के द्वारा जारी रहेगी।

पढ़ें  बंद किये जा रहे केंद्रीय विद्यालय व किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन।
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment