अच्छेजा गांव के अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अच्छेजा गांव में अधिसूचित एरिया पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 4000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कॉलोनाइजर के द्वारा इस जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर प्राधिकरण की टीम ने अमल करते हुए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने अच्छेजा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव अच्छेजा के खसरा नंबर 1420 और 1421 के लगभग 4000 वर्ग मीटर जमीन पर रामायणम के नाम से विला बनाकर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई गई लेकिन कॉलोनाइजर चोरी छिपे बनाने की कोशिश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम जितेंद्र गौतम, तहसीलदार पुष्पा यादव वर्क सर्कल एक के प्रभारी ऋतिक, वर्क सर्कल दो के प्रभारी सनी यादव और वर्क सर्कल तीन के प्रभारी राजेश कुमार नीम के साथ ही तीनों वर्क सर्कल की टीमों ने एसीपी बिसरख दीक्षा व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और दो डंपर की मदद से 3 घंटे में यह कार्रवाई की। इस दौरान मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 8 करोड रुपए से अधिक होने का आकलन है।

पढ़ें  डूब क्षेत्र विवाद: प्राधिकरण की बुलडोज़र कार्रवाई के बाद भड़का आक्रोश, पीड़ित बोले—रजिस्ट्री वैध तो घर अवैध कैसे? जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेताया कि अच्छेजा ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में है। प्राधिकरण की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर ले। इस तरह की अवैध कॉलोनी में अपनी गाड़ी कमाई न फसाए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment