ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आईटी-आईटीईएस स्कीम लांच, ऐसे करे पंजीकरण शुरू

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों की मांग को देखते हुए आईटी/आईटीईएस के सात भूखंडों की योजना लांच कर दी है। इस योजना के लिए बुधवार से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 05 अप्रैल तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। रिजर्व प्राइस के हिसाब से इन भूखंडों की कीमत करीब 105 करोड़ रुपये हैं। अगर सभी सात भूखंड आवंटित हो जाते हैं तो इससे करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश और 3000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

दरअसल, आईटी कंपनियों की मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने आईटी/आईटीईएस भूखंडों की स्कीम जल्द लाने के निर्देश दिए थे। सीईओ की पहल पर संस्थागत विभाग ने आईटी के 07 भूखंडों की स्कीम लांच कर दी है। ये सभी भूखंड टेकजोन में स्थित हैं। ये भूखंड 4047 वर्ग मीटर से लेकर 20234 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं।

इस स्कीम की समस्त जानकारी सहित ब्रोशर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) और भारतीय स्टेट बैंक के वेब पोर्टल (https://etender.sbi) पर अपलोड कर दिया गया है। इस स्कीम में पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा बुधवार से ही शुरू कर दी गई है। 05 अप्रैल तक पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल और डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 09 अप्रैल है।

भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा। अगर ये सभी 07 भूखंड आवंटित हो जाते हैं, तो करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश और 3000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है। इस बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि आईटी/आईटीईएस कंपनियों के लिए ग्रेटर नोएडा हब के रूप में उभरा है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी से भी निवेशक बहुत प्रभावित हैं।

पढ़ें  संदिग्ध परिस्थिति में फॉर्च्यूनर कार में जलकर व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, ज्वेलरी के विवाद में हत्या की आशंका
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment