जी-20 से पहले सड़कें ही नहीं ग्रेटर नोएडा शहर चमकाएगा प्राधिकरण

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जी-20 समिट से पहले पूरे शहर को चमकाने का लक्ष्य दिया है। सीईओ ने बुहस्पतिवार को जी-20 की तैयारियों की समीक्षा की। परियोजना विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत अभियांत्रिकी और जनस्वास्थ्य विभाग को जी-20 को ध्यान में रखते हुए कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने कहा कि जी-20 से पहले सिर्फ मुख्य सड़कों और गोलचक्करों को ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को चमकाना है। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा की सभी सड़कों अभियान चलाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जरूरत के हिसाब से पैच रिपेयर करने या फिर री-सर्फेसिंग करने को कहा है। सेंट्रल वर्ज पर लगे क्षतिग्रस्त कर्व स्टोन और तार फेंसिंग को दुरुस्त कर पेंट कराने, जेब्रा क्रॉसिंग बनाने व लेन निर्धारित कर सफेद पट्टी बनवाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने उद्यान विभाग को सड़कों के किनारे अच्छी प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए। 

शहर में करीब 36 जगहों पर जी-20 के लोगो लगाए जाने की योजना है। इन जगहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए सीईओ ने कंसल्टेंट के चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। रिहायशी सेक्टरों में खाली प्लॉटों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी रोड पर दिन ढलने के बाद अंधेरा नहीं रहना चाहिए। ऐसे जगहों को चिंहित कर लाइंटिंग का इंतजाम कराया जाए। शहर भर में ट्राई कलर पोल व लाइट्स, फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। इस बैठक के दौरान एसीईओ अदिति सिंह, मेधा रूपम, अमनदीप डुली व आनंद वर्धन समेत सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

पढ़ें  इंतजार खत्म...आटो एक्सपो में करे भविष्य की कारो का दीदार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment