ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को रंगे हाथ दबोचा

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि थाना दादरी पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। तस्करों के पास से पुलिस ने 10 किलो का गांजा बरामद किया है।

पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहे थे आरोपी

थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नई आबादी की तरफ जाने वाले रास्ते पर फुरकान पुत्र सलीम उर्फ चेंटा को हिरासत में लिया। तलाशी में इसके बैग से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए फुरकान ने बताया कि उसने यह गांजा दादरी बाईपास पर एक व्यक्ति से खरीदा था।

गांजा बेचने गाजियाबाद जा रहे थे आरोपी

इसके अलावा पुलिस ने बढ़पुरा पुलिया के पास से इरशाद उर्फ कालिया पुत्र इदरीश निवासी नई आबादी को गिरफ्तार किया। तलाशी में इसके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद में गांजा बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले काफी समय से गांजे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया गया है।

पढ़ें  Noida: चोरी का आरोप लगाया तो रिश्तेदार की चारपाई की पाटी मारकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment