ग्रेनो वेस्ट निवासियों को अब मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात, प्राधिकरण 78 करोड रुपए की लागत से कराएगा अंडर पास का निर्माण

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहे चार मूर्ति चौक को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की योजना अब जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस अंडरपास का निर्माण करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। डॉक्यूमेंट टेंडर डाउनलोड करने की तिथि 8 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023 तक है। 29 दिसंबर को प्री क्वालिफिकेशन विड खुलेगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस अंडरपास के टेंडर की प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने और जनवरी में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

 

अंडरपास की प्रतीकात्मक तस्वीर

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है चार मूर्ति चौक यहां का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे पर ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए अस्थाई विकल्प के तौर पर दो तरफ यू टर्न बनाए गए हैं। गौड़ सिटी की तरफ से सूरजपुर या नोएडा को जाने वाले वाहन 130 मीटर रोड पर बने यू टर्न से होकर गुजरते हैं। इसी तरह 130 मीटर रोड या सूरजपुर की तरफ गौड़ सिटी व प्रताप विहार को जाने वाले वाहन नोएडा की तरफ बने यू टर्न से होकर जाते हैं। इसके स्थाई समाधान के तौर पर यह अंडरपास प्रस्तावित किया गया है।

यह अंडर पास चार मूर्ति चौराहे पर 60 मीटर रोड के पैरलल बनेगा यानी प्रताप विहार से सूरजपुर व ग्रेटर नोएडा के बीच वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगे उन्हें यू टर्न तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। प्राधिकरण की सरकारी सलाहकार एजेंसी राइट्स ने इसका डिजाइन तैयार किया है। राइट्स ने ही शहर के ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान तैयार करते हुए चार मूर्ति चौक पर अंडरपास बनाने का सुझाव दिया है। इसी सुझाव के आधार पर प्राधिकरण अब अंडर पास बनाने जा रहा है। इस अंडरपास को बनाने में लगभग 78 करोड रुपए खर्च होने का आकलन है। इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पूरा होने में लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा।

पढ़ें  गलगोटिया विश्वविद्यालय और एनटीयू सिंगापुर ने एक्टिव एवं कोलैबेरेटिव लर्निंग कार्यक्रम की मनाई पहली वर्षगांठ

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनर्जी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के निवासियों की जरूरत को देखते हुए इस का निर्माण शीघ्र करने और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अंडरपास के निर्माण के दौरान ट्रैफिक की आवाजाही सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को तैयार करने के लिए कहा गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment