23 साल की उम्र में 24 केस…हिस्ट्रीशीटर कादिर का हाफ एनकाउंटर, गाजियाबाद में पुलिस पर कैसे किया हमला?

Sanchar Now
2 Min Read

बीती शाम नोएडा पुलिस गाजियाबाद के नाहल गांव में दबिश देकर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कादिर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उसे पकड़ लिया गया था लेकिन उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला पथराव और बंदूक से हमला कर उसे बचा लिया था। इस घटना में गोली लगने से नोएडा पुलिस कॉन्स्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लगी और गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

​​​​​​​मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर कादिर गिरफ्तार

इस संबंध में नोएडा पुलिस ने कादिर समेत करीब दर्जन भर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गाजियाबाद पुलिस ने नोएडा पुलिस की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर कादिर की घेराबंदी की। इस दौरान कादिर ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। हालांकि पुलिस इस बार पहले से अलर्ट थी, जिसके कारण किसी को चोट नहीं आई। पुलिस की एक गोली आरोपी कादिर के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

23 साल की उम्र में कादिर के खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज

बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी कादिर पुत्र खुर्शीद की उम्र मात्र 23 वर्ष है और उसके खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, लूटपाट, गोतस्करी और हत्या का प्रयास समेत तमाम मामले दर्ज हैं। नोएडा के फेज तीन थाने में कादिर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

इसी मामले में नोएडा पुलिस रविवार को दबिश देने गाजियाबाद पहुंची थी। इसी दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पत्थर और गोली से हमला किया। इस घटना में कॉन्स्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लग गई। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें  नोएडा: GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड, पति से चल रहा था विवाद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment