मातम में बदली खुशियां! पार्टी में चलाई गोली, शख्स की छाती में धंसी, मौत

Sanchar Now
2 Min Read

बांदा जिले के बरहौं संस्कार में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत हो गई। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी कल्लू उर्फ धीरज के पुत्र का शनिवार की रात बरहौं संस्कार था। पड़ोस का ही सौरभ सिंह तमंचे से फायर कर रहा था। पड़ोस का प्रमोद पाल (22) रात करीब 11 बजे बहनों को लिवाने गया था।

आरोप है कि सौरभ सिंह ने सामने खड़े प्रमोद पाल की तरफ तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली प्रमोद पाल के सीने में बायी ओर जा लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। बरहौं संस्कार में चल रहा नाच-गाना थम गया। कल्लू और सौरभ प्रमोद को जिला अस्पताल लेकर आए। कुछ देर इलाज के बाद प्रमोद ने दम तोड़ दिया।

प्रमोद के पिता जलमा पाल ने बताया कि तीन पुत्रों में प्रमोद छोटा और अविवाहित था। वह मकानों में पीओपी का काम करता था। पिता का आरोप है कि साल भर पहले उसके मझले पुत्र प्रकाश का आरोपी सौरभ के पिता श्याम सिंह से झगड़ा हुआ था। उसी खुन्नस में सौरभ ने उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौरभ सिंह को दुरेड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पढ़ें  बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का, बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पकड़ा और फिर...
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment