हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब… सलमान खान ने MSD को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sanchar Now
2 Min Read

टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।

सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के  वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट कर रहे…दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में…वाह  क्या पल है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे पता है कि धोनी मुंबई में हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।”

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे फोटो साझा कर एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब…।” इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को सलमान खान अनंत अंबानी, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी के साथ फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस करते नजर आए थे। पांचों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

पढ़ें  सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल हैं ये 'दुश्मन'?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment