अनंत अंबानी की शादी में लोट-लोट कर नाचे हार्दिक पंडया, रणवीर सिंह ने काटा बवाल-देखें वीडियो

Sanchar Now
3 Min Read

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में शादी हो रही है. इसमें खेल से लेकर एंटरटेनमेंट जगत की सेलिब्रिटिज का तांता लगा हुआ है. देश-विदेश से कई सितारे इस शादी को अटेंड करने के लिए मुंबई के जियो सेंटर में पहुंचे हुए हैं. इस शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी मौजूद थे और एक साथ थिरकते दिखे. दोनों ने अपने डांस से अनंत अंबानी की शादी में चार चांद लगा दिए. हार्दिक इस दौरान अनन्या के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए दिखे. दोनों ने साथ में जमकर डांस किया. पंड्या ने 10 जुलाई को हुए संगीत सेरेमनी में भी खूब डांस किया था.

धोनी भी परिवार संग पहुंचे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल हुए, लेकिन पंड्या की पत्नी नताशा स्टानकोविच उनके साथ नहीं दिखीं. उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पंड्या, भाभी पंखुड़ी शर्मा और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के साथ इस समारोह के साथ अटेंड किया. बता दें कि कई दिनों से नताशा और पंड्या के बीच दरार और तलाक की खबरें सामने आ रही हैं.

इन खिलाड़ियों ने भी की शिरकत

हार्दिक पंड्या के अलावा के कई भारतीय खिलाड़ी भी अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे हुए थे. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शेरवानी में अपनी पत्नी संजना गणेसन के साथ शिरकत की. वहीं युजवेंद्र चहल भी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ नजर आए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल ने भी अनंत अंबानी की शादी को मुंबई के जियो सेंटर में अटेंड किया.

पढ़ें  एशिया कप से पहले एक्शन में BCCI, फिटनेस टेस्ट के लिए हार्दिक पांड्या को बुलाया एनसीए

देसी लुक में पहुंचे जॉन सीना

WWE के दिग्गज जॉन सीना भी इस रॉयल वेडिंग को अटेंड करने के लिए मुंबई आए हैं. वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी में देसी लुक में दिखे. जॉन सीना ने बेबी ब्लू और व्हाइट शेरवानी पहनकर कैमरा के लिए पोज भी किया. जॉन सीना इस दौरान अपना फेमस हैंड जेस्चर भी करते हुए नजर आए.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment