मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे टीम के कप्तान

Sanchar Now
2 Min Read

मुंबई: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है। रोहित 2013 से टीम के कप्तान थे। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। 2015 से 2021 तक हार्दिक मुंबई का ही हिस्सा थे।

हार्दिक भी खिताब जीत चुके

हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में आईपीएल का खिताब जीत चुके। 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए ही खिताब अपने नाम किया था। 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। लेकिन 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। अब टीम ने रोहित कप्तान को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

11 सीजन में 5 बार चैंपियन

रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में थी वहां से रोहित ने खिताब जितवाया था। फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनी। उन्होंने 11 सीजन में टीम की कप्तानी की और 5 बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। 158 मैच में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की और 87 मैच जीते।

तीन साल से ट्रॉफी का इंतजार

मुंबई इंडियंस को तीन साल से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार 2021 में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। 2022 में 10 टीमों की लीग में रोहित शर्मा की टीम आखिरी नंबर पर रही। 2023 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय लिया था। लेकिन क्वालिफायर-2 में मुंबई को गुजरात के खिलाफ हार मिली थी। अब हार्दिक पंड्या पर टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

पढ़ें  ‘मिशन रानीगंज’ की सच्चाई दिखाते नजर आएंगे अक्षय, इन दिन फिल्म का आएगा ट्रेलर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment