हार्दिक पांड्या का हुआ तलाक, नताशा ने भावुक शब्दों के साथ किया कंफर्म

Sanchar Now
2 Min Read

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया है. नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. नताशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वे दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं. हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी. लेकिन अब करीब 4 साल के बाद दोनों अलग हो गए हैं. नताशा ने अपनी पोस्ट में बेटे अगस्त्या का भी जिक्र किया है.

नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”करीब 4 सालों के बाद मैं और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हम दोनों ने साथ रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. लेकिन अब दोनों का यही फैसला है. हमारे लिए यह बहुत ही कठिन फैसला रहा. अगस्त्या हम दोनों की जिंदगी का हिस्सा रहेगा. हम दोनों उसे हर संभव खुशी देने की कोशिश करेंगे.”

हार्दिक और नताशा ने एक ही पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन दोनों ने 2020 में शादी की थी. पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें काफी दिनों से चल रही थीं. लेकिन अब दोनों ने कंफर्म कर दिया है. पांड्या और नताशा ने 31 मई 2020 में शादी की थी. इसी साल उनके बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ. पांड्या और नताशा ने कानूनी तौर पर शादी के बाद अद्भुत तरीके से शादी का जश्न मनाया था. उन्होंने कई रीति-रिवाजों के साथ शादी की.

बता दें कि पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान बुरे दौर से गुजर रहे थे. एक तरफ उनका परिवार बिखर रहा था और दूसरी तरफ परफॉर्मेंस खराब हो रही थी. पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए खेले. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद वे बुरी तरह से रोए और उन्होंने अपने दिल का हाल बयां किया.

पढ़ें  चप्पल से नौकर को पीटते नजर आए सिंगर राहत फतेह अली खान, फिर मांगी माफी, वीडियो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment