‘बहुत दुख दिया है, माफ करना…’, लखनऊ में HDFC बैंक के मैनेजर ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Sanchar Now
2 Min Read

प्रदेश की राजधानी में एचडीएफसी के क्षेत्रीय प्रबंधक की आत्महत्या का मामला सामने आया है.  लखनऊ के गोमतीनगर के विनयखंड चार इलाके में एचडीएफसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्रबंधक ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा नोट में लिखा कि…बहुत मुश्किल है सबको छोड़ के जाना…. पर सबको अब और तंग नहीं कर सकता…माफ कर देना मुझे, खुश रहना सब लोग.. अलविदा सबको…. अब मेरे लिए और दुख सहना मुमकिन नहीं है…अपनी जिंदगी जीयो… मेरे जैसे इंसान के लिए अपना जीवन बर्बाद करने की जरूरत नहीं है… मैं इसके लायक नहीं हूं…अलविदा सबको…

सुसाइड नोट में आखिर लिखा क्या है.

आत्महत्या करने वाले क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत शर्मा की उम्र 31 साल बताई जा रही है. प्रशांत शर्मा एचडीएफसी की हरदोई रोड शाखा में सेवा प्रदान पर रहे थे. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परेशानी तो इस बात की है दो पन्ने के सुसाइड नोट में खुदखुसी की वजह नहीं लिखी है. सुसाइड नोट में प्रशांत ने अपने इंश्योरेंस, बैंक खातों व एटीएम संबंधी डिटेल लिखी है. ये भी लिखा है कि मेरे मरने के बाद अगर कोई पैसे लेने के लिए आते हैं तो किसी को कुछ मत देना. बाकी जो मेरे लोन चल रहे हैं, उनको मेरे इंश्योरेंस की रकम से चुका देना.

सेकेंड फ्लोर पर अकेले थे प्रशांत शर्मा

प्रशांत शर्मा अपनी पत्नी वर्षिका, मां अरुणा शर्मा व पिता विष्णु कुमार शर्मा के साथ रहते थे. पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को प्रशांत मकान के सेकेंड फ्लोर पर थे, जबकि अन्य परिजन ग्राउंड फ्लोर पर थे. काफी देर तक जब प्रशांत नीचे नहीं आए तो उनके पिता ने कॉल की. कॉल रिसीव न होने पर परिजन ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा बंद था. खिड़की से भीतर देखा तो वह फंदे पर लटकते दिखे.

पढ़ें  यूपी: स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी सरकार, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment