गर्लफ्रेंड को कोर्ट में बुलाया, फिर सबके सामने सिंदूर से भर दी मांग… मुस्लिम युवक की वकीलों ने कर दी धुनाई

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के बस्ती में गुरुवार को उस हंगामा हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी पहुंच गया। प्रेमी जोड़ा हिंदू-मुस्लिम था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी कचहरी पहुंचे और वकील के चैंबर में बैठे प्रेमी युगलों को देखकर बवाल काट दिया। कचहरी में हुए इस हंगामे को देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ लगने लगी। देखते ही देखते हिंदू संगठन के लोगों ने युवक और युवती से अभद्रता शुरू कर दी। वकील के पास बैठे युवक और युवती को हिंदू संगठन के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आसपास मौजूद वकील समेत अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे। हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस दोनों को साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपने फैसले अपनी मर्जी से ले सकते हैं। प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि कचहरी में स्थित एक वकील के चैंबर में एक युवक और एक युवती कोर्ट मैरिज करने के मकसद से पहुंचे थे, तभी इसकी भनक हिंदू संगठनों के लोगों को लग गई। मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठन के लोगों ने हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी रोक दी और लड़की को बाहर ले आए। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक जबरन युवती को बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज करने जा रहा था। पुलिस प्रेमी युवक को पकड़कर थाने ले गई है।

पढ़ें  यूपी में बच्चों को बोतल में भरकर पेशाब पिलाई: चोरी के आरोप में पहले प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment