जेल से निकला, रेप पीड़िता की मां को गोली से उड़ाया…घर के बाहर दरिंदे की भी मिली लाश

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के उन्‍नाव में सोमवार की सुबह-सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। हाल ही में जमानत पर जेल से छूटे रेप के एक आरोपी ने सोमवार की सुबह रेप पीड़िता की मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी मार डाला। पुलिस ने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 22 साल के अनुराग पटेल को पिछले साल तब गिरफ्तार किया गया था, जब गोडियनखेड़ा गांव में पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाते हुए फत्तेपुर चौरासी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोपी तीन महीने पहले जेल से छूटा था। घटना से सनसनी फैल गई। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। गोडियनखेड़ा गांव के रहने वाले बाइस वर्षीय अनुराग पाल पर बलात्कार का रिपोर्ट पड़ोस के मोहल्ले की लड़की ने दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके  पिछले साल जेल भेज दिया था। 3 महीने पहले वह जेल से जमानत पर छूटा।

सोमवार अलसुबह वह पीड़िता के घर पर तमंचा लेकर पहुंच गया। रेप पीड़िता  के पिता और माँ से गाली गलौज करने लगा। इसी दरमियान दोनों में विवाद होने पर अनुराग ने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग करने से पीड़िता के पिता और मां पर तमंचे से  गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर ही माँ की मौत हो गई। तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। घायलों  को फतेहपुर चौरासी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अनुराग पाल ने तमंचा से खुद को गोली मार जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों को लेकर अनुराग पाल का विवाद चल रहा था। दुष्कर्म मामले में तीन माह पहले जेल से छूटकर अनुराग घर आया था।

पढ़ें  G-20 समिट का असर, एक महीने तक दिल्ली के कुत्तों का हवा-पानी बंद, PFA ने बताया जुल्म

पुलिस ने गांववालों से की पूछताछ

हत्‍या फिर आत्‍महत्‍या की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना को हुई। जिसके बाद वह एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद व सीओ अरविंद चौरसिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की है और गांव के लोगों से पूछताछ की है। प्रेम संबंधों को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

गोली की आवाज सुनकर घर में भाग गई पीड़िता 

घटना के समय पीड़िता घर में मौजूद थी। आरोपित घर पर हंगामा कर रहा था तो वह घर से बाहर आई थी।जैसे ही आरोपित ने गोली चलाना शुरू किया वह भाग के घर के अंदर चली गई। आरोपित के सामने पीड़िता आती तो उसे भी गोली से उड़ा देता।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment