तिब्बत से आया दिल्ली फिर फर्जी पासपोर्ट पर कई देश घूमा, साइबर ठगों को लीक किए भारतीय लोगों की बैंक डिटेल

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने फर्जी दस्तावेज के साथ तिब्बत के एक नागरिक को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इसे दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 3 से हिरासत में लिया है। पहले आरोपी से नोएडा ऑफिस में पूछताछ की गई और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी के पास से मिले फर्जी दस्तावेज

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज साइबर अपराधियों के संपर्क में जुड़ा हुआ था। पकड़ा गया आरोपी भारतीय व्यक्तियों के फर्मों के बैंक खाते अपने परिचित विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराता था। जिनका इस्तेमाल साइबर क्राइम जैसी गतिविधियों के लिया किया जाता था। तिब्बत नागरिक के पास से फर्जी पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, कंबोडिया देश का सिम और मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के गिरफ्त में पकड़ा गया तिब्बती नागरिक का असली नाम छींजो थाराचिन्न है। इस आरोपी ने साल 2013 दार्जिलिंग से फर्जी पासपोर्ट चंदा ठाकुर नाम से बनवाया था। इस पासपोर्ट से छींजो थाराचिन्न ने चीन, मलेशिया, थाईलैण्ड, दुबई जैसे कई देशों की यात्राएं कर चुका है। इसी दौरान वह नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज के संपर्क में आ गया और भारतीय व्यक्तियों के और फर्मों के बैंक खाते को अपने जानने वाले विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराने लगा। इसका इस्तेमाल ये लोग साइबर क्राइम में कर रहे थे। पूछताछ में लगभग 26 भारतीय बैंक अकाउन्ट प्रकाश में आये हैं जिनके सम्बन्ध में गहन छानबीन की जा रही है।

पढ़ें  नोएडा में TCS इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, 10 साल बाद मिला इंसाफ

विदेशी हैकरों से करता था डील

खबरों के मुताबिक छींजो थाराचिन्न ने साल 2019 में एक भारतीय बैंक अकाउंट, चायनीज को उपलब्ध कराया गया था। उस अकाउंटमें लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये का ट्रान्जेक्शन होने के बाद अकाउंट होल्डर ने दिल्ली के जीटीवी एन्क्लेव थाने पर केस दर्ज कर लिया है। जिसमें अभियुक्त छीन्जों थारर्चिन जेल गया था और लगभग 9 माह जेल में रहा था। जेल से छूटने के बाद छीन्जों थारचिन की मुलाकात द्वारिका के रहने वाले नन्दू उर्फ नरेन्द्र यादव से हुई थी। जिसके साथ मिल कर नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज हैकरो के साथ दोनों काम कर रहे है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment