Ghaziabad: तीन मासूम भाइयों से करता था गंदी हरकत, बनाता था वीडियो… 10वीं के छात्र की घिनौनी करतूत

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद के विजयनगर में दसवीं क्लास में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र द्वारा एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों से कुकर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना का पता लगने पर पीड़ित बच्चों के परिजनों ने सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत दी। आरोप है कि आरोपी छात्र कई महीनों से ब्लैकमेल कर बच्चों के साथ यह गलत काम कर रहा था। उसका दोस्त उनका अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके साथी को पकड़ लिया है।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी के मुताबिक, विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि नाबालिग लड़का 10वीं कक्षा का छात्र है। वह उनके नौ वर्षीय बेटे के साथ काफी दिनों से कुकर्म कर रहा था। बाद में पता चला कि वह उनकी देवरानी के सात वर्षीय बेटे और ननद के 10 वर्षीय बेटे के साथ भी कुकर्म करता था।

महिला के मुताबिक, इस दौरान वह अपने साथी से मोबाइल में वीडियो भी बनवाता था। आरोपी ने बीते दो सितंबर को भी बच्चों के साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने और परिजनों से शिकायत करने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने पीड़ित बच्चों को चाकू से उनका गला काटने की धमकी दी थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से डरे-सहमे बच्चों ने शुरुआत में तो परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में ब्लैकमेल कर बार-बार बुलाने से तंग आकर उन्होंने अपनी व्यथा परिजनों को बता दी। पीड़ित बच्चों ने परिजनों को बताया कि आरोपी छात्र उनका वीडियो दिखाता और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पढ़ें  9 महीने में बेरोजगार से बना साइबर ठग, 28 करोड़ ठगने पर रखने लगा कैश गिनने की मशीन; राजस्थान पुलिस ने नोएडा से दबोचा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment