गश खाकर गिर गया हेड कांस्टेबल, हो गई मौत…दरोगा जी बनाते रहे वीडियो, अब होगा ये एक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

कानपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की कथि तौर पर लू लगने से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल बेहोश पड़ा हुआ है जबकि एक दारोगा उसका वीडियो बना रहा है। हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई, जिसकी अस्पताल ले जाने में देरी के कारण मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस पर लगाये गये लापरवाही बरतने के आरोप जांच में गलत पाए गए। सहायक पुलिस आयुक्त (कलेक्टरगंज) मोहम्मद मोहसिन खान ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन से सम्बद्ध झांसी निवासी हेड कांस्टेबल ब्रज किशोर मंगलवार को झांसी के लिए ट्रेन पकड़ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन गए थे।

वह स्टेशन गेट के पास पहुंचा ही था कि उसे चक्कर आ गया। खान ने बताया कि ब्रज किशोर किसी तरह पास की एक दुकान तक जाने में कामयाब रहे, जहां वह बेहोश हो गए। बाद में उसे पास के एक पुलिस बूथ पर ले जाया गया, जहां दारोगा जग प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल के स्वास्थ्य का जायजा लेने पहुंचा।

खान के मुताबिक, जांच के दौरान यह पाया गया कि दारोगा ने जान बचाने के लिए ब्रज किशोर को पानी दिया था और प्राथमिक उपचार भी दिया था। दारोगा ने कांस्टेबल से उसके बारे में जानकारी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था कि क्या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई थी। उन्होंने कहा, “दारोगा ब्रज किशोर को अस्पताल भी ले गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

पढ़ें  ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में फिल्म सिटी की छवि देख प्रसन्न हुए मोदी, सीएम योगी के प्रयासों को सराहा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment