ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार का कहर, Jaguar ने 14 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार जैगुआर कार ने एक 14 साल के छात्र को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र के पिता ने थाना बिसरख पुलिस को शिकायत भी दी है। मामला स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास का है।

क्या है पूरा मामला?  

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे स्टेलर जीवन सोसाइटी के पास सर्विस रोड पर दौड़ रहे 14 वर्षीय छात्र नीरज को तेज रफ्तार जैगुआर कार (नंबर UP16CH 9861) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। छात्र को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल छात्र के पिता ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह रनिंग के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही जैगुआर कार ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी। उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है उसको गंभीर चोट आई हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे स्टेलर जीवन सोसायटी के पास एक 14 साल के लड़के को वाहन संख्या UP 16 CH 9861 के चालक ने टक्कर मार दी। लड़के को गंभीर चोटें आईं, और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने जीते 21 पदक

गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आए दिन एक्सीडेंट के मामले सामने आते थे। इसमें अधिकतर एक्सीडेंट ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से होते हैं। कानूनी कार्रवाई के बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को ऐसे लोगों से निपटने के लिए किसी सख्त रणनीति की जरूरत है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment