हिंदू लड़की ने बुर्का नहीं पहना तो प्रेमी ने छोड़ा: झांसी में धर्म न बदलने पर शादी से मुकरा लिव-इन पार्टनर; टुकड़े-टुकड़े करने की दे रहा धमकी

Sanchar Now
2 Min Read

झांसी में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यहां चिरगांव में रह रही एक महिला ने हनीफ नाम के मुस्लिम युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

यह है पूरा मामला 

महिला ने बताया कि कुछ समय पहले हनीफ नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी. हनीफ ने उसे अपनी बातों में फंसाकर घर से भाग ले जाने के लिए मना लिया. इसके बाद दोनों लगभग 1 साल तक अलग-अलग जगहों पर लिव इन रिलेशनशिप में रहे. काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला ने हनीफ पर शादी का दबाव डाला तो उसने टालमटोल करता रहा.

धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव 

महिला द्वारा बार-बार शादी के बारे में पूछे जाने पर हनीफ ने कहा कि तुम हिंदू हो इसलिए तुमसे शादी नहीं कर सकता. तुम अपना धर्म परिवर्तन कर लो तो में तुमसे शादी कर लूंगा. पीड़ित महिला ने बताया कि हनीफ खान मेरा बॉयफ्रेंड था और उसने मुझसे शादी करने का वादा किया था.

हरियाणा समेत कई राज्‍यों में रहा 

महिला ने बताया कि उसने मुझे हरियाणा समेत कई शहरों में लेकर गया. जब मैंने शादी के लिए कहा तो हनीफ ने कहा कि मैं ऐसे शादी नहीं करूंगा पहले तुम धर्म बदलो. मुस्लिम धर्म अपनाओ और मस्जिद में जाकर कबूल करो उसके बाद ही शादी करूंगा.

महिला पहले भी दर्ज करा चुकी है एफआईआर 

वहीं, एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला ने पहले अखिलेश पाल के साथ शादी की थी. अखिलेश को छोड़कर महिला हनीफ खान के साथ रह रही थी. जुलाई 2022 में यह महिला ने हनीफ खान के खिलाफ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवा चुकी है. इसमें चार्जशीट दायर कर दी गई है. अब फिर महिला ने हनीफ खान के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है और वर्तमान में उसी के साथ रह रही है.

पढ़ें  द्वितीय केदार मदहेश्वर धाम के कपाट खुले, 300 से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment