विशेष समुदाय के युवकों ने हिंदू युवती के साथ किया गैंगरेप, दांतों से काटा, बचाने पहुंची मौसी को भी पीटा

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के अयोध्या से इंसानियत कलंकित कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां वहशी भेड़िये एक युवती को पकड़कर जबरन खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आवाज सुनकर जब मौसी बचाने आई तो उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ रेप की कोशिश की। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है।

पहले पीटा और घसीटकर खेत में ले गए

शुक्रवार को अयोध्या में एक युवकी के साथ दरिंदगी की हद पार हो गई। पहले लड़की को पीटा और उसे घसीटते हुए जबरन खेत में ले गए, वो चिल्लाती रही और अपराधियों ने उसकी अस्मत लूटनी शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने की आवाज जब मौसी को सुनाई दी तो वो बचाने पहुंची, मगर इन आरोपियों ने मौसी को भी दबोच लिया और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में जुट गए। मौसी के साथ रेप की कोशिश की गई।

आरोपियों के चंगुल से कैसे बचकर भागी मौसी?

मौसी ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार डालूंगा। जब युवती को बचाने मौसी पहुंची तो उसे भी पकड़ लिया और रेप की कोशिश करने लगे, मगर उसने आरोपियों को दांत से काटा और वहां से किसी तरह बचकर भाग गई। पुलिस ने मौसी की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मौसी ने चार आरोपियों जावेद, जुबेर, जुनेद और लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दो अलग-अलग धर्मों का मामला होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि इन चारों आरोपियों में तीन सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि मौसी खेत में सिंचाई कर रही थी, इसी बीच आरोपी बार-बार मोटर का तार निकालकर उसे तंग कर रहे थे। जब पीड़िता तार को देखने के लिए वहां रुकी तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने लगे।

पढ़ें  फिरोजाबाद में दम्पति की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वारदात से मचा हड़कंप, बेटे पर हत्या का आरोप
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment