UP: बच्चों संग पूल में नहाने गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ: मेरठ के भड़ाना स्विमिंग पूल में मंगलवार की रात एक युवक की उसी के बच्चों के सामने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था, तभी वहां चार युवक आए। पहले उन्‍होंने बातचीत की, उसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। युवक के गोली लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के भड़ाना स्वीमिंग पूल में मंगलवार की देर शाम अरशद अपने बच्चों के साथ नहाने गया था। तभी वहां आरोपी बिलाल और उसके साथ असलम, दानिश और दाऊद वहा पहुंचा। उसने मृतक अरशद से बातचीत करते हुए झगड़ना शुरू कर दिया। इसके पहले कोई कुछ समझ पाता बिलाल ने जेब से पिस्टल निकल अरशद के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान चारों आरोपी पिस्‍टल लहराते हुए फरार हो गए।

कमेंट को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद

मृतक अरशद के परिजनों ने बताया कि आरोपी बिलाल के छोटे भाई दाऊद की जैदी नगर में दुकान है। इसी दुकान में 2 दिन पहले अरशद और दाऊद का किसी कमेंट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि अरशद ने दाऊद को उसकी दुकान में बंद करके डंडों से पीटा। जब यह बात बिलाल को पता चली तभी से वह अरशद से रंजिश रखने लगा। मंगलवार को स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ अकेला देख उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

हिस्‍ट्रीशीटर था मृतक- बोली पुलिस

पढ़ें  UP Budget 2024: यूपी सरकार ने 12,909 करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट क‍िया पेश

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है मरने वाला युवक अरशद नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 18 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी बिलाल पर भी हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा है। पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपी मो. दाऊद, मो. बिलाल, मो. असलम और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment