फर्रुखाबाद में भीषण दुर्घटना… बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत, 23 हुए घायल

Sanchar Now
1 Min Read

फर्रुखाबाद। गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर श्रद्धालु पिकअप से जनपद इटावा के गांव सैफई जा रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर के पास चालक को झपकी आने की वजह से पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 28 लोग दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। 20 लोगों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां पर जबर सिंह की पत्नी रामकली, जगदीश की पत्नी रामा देवी और अवधेश कुमार की पत्नी सुशीला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. दीपक कटारिया ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। राजस्व कर्मी भी बुलाए गए।

पढ़ें  बेडरूम में पति के सामने बॉयफ्रेंड से बनाती थी संबंध, पत्नी की हरकत से ऐसा टूटा… खत्म कर ली अपनी जिंदगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment