अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चालक घायल

Sanchar Now
1 Min Read

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में बुधवार की तड़के टाटा मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का रामनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

बुधवार की तड़के करीब 5:30 बजे के आसपास टाटा मैक्स संख्या uk-19ta-2494 जो दिल्ली सेदेघाट जा रही थी। जब टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के आसपास पहुंची तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसमें वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठे मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई। मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखानमें रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है, जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें  घर आए, नींद से जगाया, बाहर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया... यूपी के अलीगढ़ में दोस्तों ने किया दोस्त का कत्ल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment