UP: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा ट्रक, 11 की मौत, 10 घायल

Sanchar Now
2 Min Read

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क हादसे के शिकार ये सभी लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तराखंड में पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

यह हादसा शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गोला-लखीमपुर रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे हुई. पता चला है कि इन लोगों को ले जा रही बस एक ढाबे के सामने खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी से भरा एक डंपर उस बस पर पलट गया.

पुलिस के मुताबिक, यह बस गोला मार्ग से होकर खुटार पहुंची थी. वहां ड्राइवर ने खाने-पीने के लिए बस एक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी. इसी दौरान गोला की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर उस बस से टकराया और वहीं पलट गया. डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

इस टक्कर से कुछ लोग डंपर के नीचे दब गए. हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई, फिर ढाबे के कर्मचारी तुरंत मदद के लिए दौड़े, मगर चारों ओर डंपर से बिखरी गिट्टी पड़ी होने की वजह राहत कार्य शुरू नहीं हो सका. इसके बाद बीच फोन कर पुलिस बुलाई गई, जिसने आनन-फानन में एक क्रेन और बैकहो लोडर का इंतजाम किया और हताहतों को वहां से बाहर निकाला. हालांकि तब तक 11 लोग दम तोड़ चुक थे, जबकि गंभीर रूप से घायल 25 लोगों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है.

पढ़ें  गर्भवती पत्नी की हत्या करके शव जलाया: राख और हडि्डयां नाले में बहा दी, 5 महीने पहले हुई थी शादी; मायके पक्ष को कमरे में बंद किया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment