विराट कोहली की सेंचुरी पर होटल ने दिया ऑफर, बिरयानी खाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस आई

Sanchar Now
3 Min Read

वर्ल्ड कप का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ है, हो भी क्यों न, रोहित आर्मी (Rohit Army) लगातार 10वीं जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। इसके बाद एक जीत और फिर खिताब भारत के नाम। अपने पसंदीदा खिलाड़ी को रन बनाते देखना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ऐसी दीवानगी पहली बार देखने को मिल रही है।

मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है, जहां एक व्यवसायी ने विराट कोहली के रन बनाने पर अपने ग्राहकों को एक स्पेशल ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि विराट जितने भी रन बनाएंगे उतने ही प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इधर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कोहली ने 50वां वनडे शतक लगाया तो इधर बिरयानी की दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।

बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

विराट कोहली के शतक लगाते ही लखनवी रसोई पर लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। होटल के सामने बिरयानी के लिए लोग गुत्थमगुत्थी करने लगे। होटल पर बढ़ती भीड़ को देखते ही पहुंची मौके पर पहुंची और बेकाबू होती भीड़ को भगाया। भीड़ को देखते ही होटल संचालक ने होटल बंद कर दिया।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने 50वां शतक ठोकने के बाद स्टैंड में मौजूद सचिन तेंदुलकर को सलाम किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दिया। शतक जड़ने के बाद विराट कोहली का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किंग कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।

पढ़ें  'वह लड़का मूर्ख है', जगतगुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को लेकर दिया बयान, VIDEO वायरल

सचिन तेंदुलकर ने बजाई ताली

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के होमग्राउंड पर उनका बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने जिस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा वो ये मैच देखने मौजूद थे। कोहली ने सेंचुरी जड़ने के बाद जब झुककर मास्टर ब्लास्टर को सलाम किया तो सचिन उनकी इस उपलब्धि पर ताली बजाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश दिखीं और उन्होंने किंग कोहली को फ्लाइंग किस दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment