‘हाउसफुल 5’ ने संडे को मचाया धमाल, ‘सिकंदर’, ‘रेड 2’-‘जाट’ सहित सभी फिल्मों को पछाड़ बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 3: निर्माता साजिद नाडियाडवाला की लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। जिस बात की उम्मीद जताई जा रही थी बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 कमाई की सुनामी लेकर आएगी। ठीक वैसा ही अब होता हुआ नजर आ रहा है।

रिलीज के तीसरे दिन एक बार फिर से इस मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी बदौलत हाउसफुल की पांचवी किस्त 100 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि रिलीज पहले संडे को इस कॉमेडी फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

तीसरे दिन हाउसफुल 5 ने उड़ाया गर्दा

6 जून शुक्रवार को हाउसफुल 5 को भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। उम्मीद के अनुसार ओपनिंग डे पर इस मूवी में 24 करोड़ की बंपर कमाई और दूसरे दिन भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मोटा इजाफा देखने को मिला।

यही सिलसिला रिलीज के तीसरे दिन जारी रहा है और पहले रविवार को कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने धुआंधार इनकम करके दिखाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन इस मूवी अनुमानित 35 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की ये मल्टी स्टारर मूवी 90 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

रिलीज के शुरुआती तीन दिन में ऐसा धमाकेदार कलेक्शन करके हाउसफुल 5 ने ये साबित कर दिया है कि ये मूवी 2025 की और सफल फिल्म बनने की कगार पर है। इसके अलावा स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 के बाद इस साल अक्षय की ये तीसरी सफल फिल्म बन सकती है।

पढ़ें  वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ हुई फ्लॉप, 10वें ही दिन लाखों में सिमटी कमाई

हाउसफुल 5 कलेक्शन ग्राफ

   दिन   कमाई
  पहला दिन   24.35 करोड़
  दूसरा दिन   32.38 करोड़
  तीसरा दिन   35 करोड़
  टोटल   91.73 करोड़

ओपनिंग डे से लेकर अब तक हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि सच में अक्षय कुमार की मूवी ने ऑडियंस के दिलों का जीत लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment