साल 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल और ऑफिस, योगी सरकार ने जारी किया कैलेंडर

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार, 14 अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं. इसके साथ ही, यह स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पर्व, त्योहार या महापुरुषों की जयंती एक ही दिन पड़ती है, तो अलग से अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा.

14 अवकाश शनिवार और रविवार कोः सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये सभी अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन माने जाएंगे. यदि कोई पर्व या त्योहार शनिवार अथवा रविवार को आता है तो उसके लिए अलग से अतिरिक्त अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा. 2025 में 14 अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ने के चलते सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा सरकार ने राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर सामान्य अवकाश रखने की घोषणा की है. बता दें कि 2024 में 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित थे. लेकिन बाद में महानवमी पर 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से 25 हो गए थे.

छुट्टियों का कैलेंडर

1. 14 जनवरी, मंगलवार-हजरत अली जन्मदिन

2. 26 जनवरी, रविवार – गणतंत्र दिवस

3. 14 फरवरी, शुक्रवार – महाशिवरात्रि

4. 13 मार्च, शुक्रवार – होलिका दहन

5. 14 मार्च, शनिवार – होली

6. 31 मार्च, रविवार – ईद उल फितर

7. 6 अप्रैल, रविवार-राम नवमी

8. 10 अप्रैल, शुक्रवार – महावीर जयंती

9. 13 अप्रैल, रविवार – बैसाखी

10. 14 अप्रैल, सोमवार – भीमराव अंबेडकर जयंती

पढ़ें  एम धामी ने किया सम्मानित, टैब और लैपटॉप पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

11. 12 मई , सोमवार – बुद्ध पूर्णिमा

12. 07 जून, शनिवार – ईद-उल-अजहा (बकरीद)

13. 06 जुलाई, रविवार – मोहर्रम

14. 9 अगस्त, शनिवार – रक्षाबंधन

15. 15 अगस्त, शुक्रवार – स्वतंत्रता दिवस

16. 16 अगस्त, शनिवार-जन्माष्टमी

17- 5 सितंबर, शुक्रवार, बारावफात

18- 1 अक्टूबर, बुधवार – दशहरा (विजयादशमी)

19. 2 अक्टूबर, गुरुवार – गांधी जयंती

20. 20 अक्टूबर, सोमवार – दीपावली

21. 22 अक्टूबर, बुधवार – गोवर्धन पूजा

22. 23 अक्टूबर, गुरुवार – भाई दूज

23. 5 नवंबर, बुधवार – गुरुनानक जयंती

24. 25 दिसंबर, गुरुवार – क्रिसमस

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment