WTC Final जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के अलावा बाकी टीमों को कितने पैसे मिले? यहां जानें डिटेल्स

Sanchar Now
2 Min Read

लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के खिताबी मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी बार हार झेलनी पड़ी। 7 जून से शुरू हुई खिताबी मुकाबले के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर खिताबा पर कब्जा जमाया। इसके बाद चैम्पियन बनने वाली टीम पर करोड़ रुपए रुपए की बरसात हुई। ऑस्ट्रेलिया टीम को चैम्पियन बनने पर 16 लाख डॉलर यानी 13.23 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनरअप रहने वाली टीम भारत को 8 लाख डॉलर यानी 6.60 करोड़ रुपये मिले।

प्राइज मनी में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्राइज में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 2021-2023 की साइकिल में चैम्पियन टीम को 13.23 करोड़ रुपए मिले। इतनी राशि ही 2019-21 में चैम्पियन टीम को दी गई थी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की कुल 38 लाख डॉलर प्राइज मनी में से सभी नौ टीमों को हिस्सा मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका को 2021-23 में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 450000 डॉलर यानी 3.71 करोड़ रुपए मिले। इंग्लैंड को चौथे स्थान पर रहने के 350000 डॉलर यानी 2.89 करोड़ रुपए मिले। श्रीलंका को पांचवें स्थान पर रहने के दो लाख डॉलर यानी 1.65 करोड़ रुपये मिले। बाकी टीमों को एक-एक लाख डॉलर यानी 82.52-82.52 लाख रुपए मिले।

भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में मिली हार

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लगातार दो बार फाइनल में पहुंचने वाली भारत इकलौती टीम है। 2021-2023 सीजन में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से मात दी, जबकि 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ है। इस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड ने 8 रन से हराया था।

पढ़ें  अंग्रेजी कमेंटेटर ने मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी! नस्लीय टिप्पणी के कारण हुआ था भयंकर विवाद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment