कजिन ईशान रोशन की शादी में जमकर नाचे ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन खान BF संग हुईं स्पॉट, देखें झलकियां

Sanchar Now
2 Min Read

ऋतिक रोशन का ग्रीक गॉड लुक फैंस को काफी पसंद है। लेकिन हाल ही में वह देसी पहनावे में भी नजर आए। एक्टर का देसी लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। कजिन की शादी में ऋतिक अपने परिवार संग मौजूद दिखे। बाराती बनकर पहुंचे ऋतिक ढोल की धुन पर नाचते दिखे। इस शादी से उनके और परिवार के कई वीडियो वायरल हैं।

जमकर नाचे ऋतिक रोशन

ट्रेडिशनल कुर्ता पजामा पहने और सिर पर पगड़ी बांधे हुए ऋतिक रोशन दिखाई दिए। ढोल वालों ने बारातियों का स्वागत किया तो ऋतिक भी नाचते और झूमते दिखे। ऋतिक के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। यह शादी ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की है। उनकी शादी ऐश्वर्या सिंह नाम की लड़की से हो रही है।

ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ क्लिक करवाए फोटोज

शादी में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिए। ऋतिक ने अपने दो बेटों के साथ भी फोटो किल्क करवाए।

कजिन पश्मीना रोशन ने भी दिए पोज 

शादी से कई और वीडियो वायरल है। जिसमें राकेश रोशन ने दुल्हन ऐश्वर्या सिंह के साथ फोटो क्लिक करवाए। साथ ही ऋतिक की एक कजिन पश्मीना रोशन ने भी पैपराजी को जमकर पोज दिए। वह पेस्टल कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आईं।

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन बॉयफ्रेंड संग शादी में हुई शामिल 

ऋतिक के कजिन की शादी में एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी में शामिल हुईं। अर्सलान गोनी, टीवी एक्टर अली गोनी के भाई हैं।

पढ़ें  भारत ने साउथ अफ्रीका में ODI सीरीज जीत के साथ ही रचा इतिहास

एक्टिंग के बाद डायरेक्शन की फील्ड में ऋतिक ने रखा कदम

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए। अब वह फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऋतिक अब डायरेक्शन में भी हाथ आजमाएंगे। वह फिल्म ‘कृष 4’ को निर्देशित करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment