सीमा हैदर की अपने साथ मारपीट के जख्म दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की अब एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में मारपीट के बाद सीमा जख्मी हालत में दिखाई दे रही है। सीमा हैदर अपने चेहरे और हाथों पर चोट के निशान वीडियो में दिख रही हैं। सचिन और सीमा के बीच मारपीट के बाद का यह वीडियो बात कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

 

दरअसल, पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर की ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से पब्जी गेम के द्वारा जान पहचान हुई। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और यह फिर प्यार में बदल गया। इसके बाद सीमा हैदर और सचिन ने नेपाल के एक होटल में मुलाकात की और वहां पर कई दिन साथ रहे। उसके बाद सीमा पाकिस्तान चली गई और सचिन मीणा भारत रबूपुरा आ गया। उसके बाद एक बार फिर सीमा हैदर अपने तीन बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर ग्रेटर नोएडा आ गई और रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने सीमा सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां से कोर्ट से तीनों ने जमानत लेने के बाद रबूपुरा ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं।

 

 

सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो में उसके साथ मारपीट के बाद शरीर पर कई जख्म के निशान दिखाई दे रहे हैं। सीमा वीडियो में रोती हुई दिखाई दे रही है यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि यह फर्जी वीडियो है। जो पाकिस्तान में ऐ आई का इस्तेमाल कर बनाई गई है इनका सीमा से कोई लेना देना नहीं है।

पढ़ें  जेपी पब्लिक स्कूल में एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि आज जो सोशल मीडिया और चैनलों पर सीमा की वीडियो वायरल हो रही है और लोग चटकारे लेकर उनको देख रहे हैं। यह सभी वीडियो फर्जी हैं और यह खबर भ्रामकता फैलाने वाली है। एपी सिंह का कहना है कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इन वीडियो को पेश किया जा रहा है उनमें पाकिस्तान के कुछ तथागत चैनल और यूट्यूबर है। सीमा और सचिन के बीच में कोई झगड़ा नहीं हुआ है उन दोनों के बीच में बेहद प्यार है और लड़ाई झगड़े की संभावना है ही नही। यह वीडियो के द्वारा सचिन और सीमा हैदर के रिश्ते को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है एपी सिंह ने कहा कि उसने सीमा हैदर को अपनी बहन माना है जो अपने आप में गौरवशाली है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment