किसान नेता रूपेश वर्मा, विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसान गिरफ्तार, छावनी में तब्दील रहा ग्रेटर नोएडा

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों के महापंचायत के ऐलान के बाद शुक्रवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रेटर नोएडा को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। सीआरपीएफ, पीएसी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही। शुक्रवार को किसान नेता रुपेश वर्मा व विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसानों को दिल्ली कूच करने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले किसान नेता सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान को पुलिस ने बुधवार देर रात को धरना स्थल से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार किसान अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही जिससे किसानों को धरना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। शुक्रवार को भी सैकड़ो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं भारतीय किसान परिषद के सदस्य राजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को संयुक्त किसान मौर्चा के नेतृत्व में किसान नेता रूपेश वर्मा व विकास प्रधान सहित सैकड़ो किसानों ने धरने के तीसरे दिन परी चौक से गिरफ्तारी दी हैं। यह गिरफ्तारियां ऐसे ही यथावत तब तक चलती रहेगी जब तक की किसानों को जेल से रिहानी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को धरने पर बैठने नहीं दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा जिसके चलते किसान गिरफ्तारियां दे रहे हैं।

वही एडिशनल पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। शुक्रवार को 12 कंपनी पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स व सीआरपीएफ की महिला बटालियन लगाई गई है। इसके साथ ही करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वही आम नागरिकों की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए 500 से अधिक ट्रैफिक कर्मियों को भी लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य पुलिस को भी तैनात किया गया है। अगर कहीं पर भी कोई है सामाजिक तत्व / अराजक तत्व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  Greater Noida News: मेड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment