ग्रेनो में दिनदहाड़े पति व देवर महिला पर किया जानलेवा हमला कर हुए फरार, गंभीर हालत में महिला ने राहगीरों लगाई मद्त की गुहार

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर में एक महिला गंभीर हालत में मिली। महिला की गर्दन और हाथ में चाकू से हमला किया गया था और महिला के शरीर से खून बह रहा था गंभीर हालत में ऑटो चालक ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल गोल चक्कर में रविवार दोपहर एक महिला गंभीर हालत में सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी उसके शरीर से खून बह रहा था उसकी गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला किया गया था महिला की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तभी एक ऑटो चालक की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल महिला को नजदीकी अशोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर महिला ने बताया कि उसका नाम सुनीता है और वह मदनगिरी दिल्ली की रहने वाली है उसके देवर व उसके पति ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला किया था तभी वहां पर एक अन्य महिला ने आकर शोर मचा दिया जिसके बाद उसके पति और देवर वहां से उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। ऑटो चालक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल नोएडा भेज दिया गया है।

पढ़ें  25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ऑटो चालक अरशद ने बताया कि वह दादरी से सिकंदराबाद के लिए ऑटो चलाता है दोपहर में जब है ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास पहुंचा तो महिला सड़क पर मदद के लिए गुहार लगा रही थी उसने पास जाकर देखा तो महिला लहूलुहान थी उसने कपड़ा निकाल कर महिला के घाव पर लगाया और गंभीर हालत में महिला को अपने ऑटो से कोट गांव के पास स्थित अशोक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। उसने बताया कि महिला घायल स्थिति में बता रही थी कि उसके पति और देवर ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला किया है जिसमें वह घायल हुई है।

ईस्टर्न पेरीफेरल के पुल के पास जहां पर महिला पर जानलेवा हमला हुआ है वहां पर अक्सर पेट्रोलिंग के लिए पुलिस की कई पीसीआर तैनात है जो अक्सर वही पर घूमती रहती हैं लेकिन दिनदहाड़े हमलावरों ने महिला पर जानलेवा हमला किया और आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। महिला सड़क पर खड़ी होकर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस का कहीं अता पता नहीं था ऑटो चालक ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया और निजी अस्पताल से महिला को सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन पुलिस घटना के बाद कहीं भी नजर नहीं आई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आरोपियों ने हत्या के लि

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment