प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, दो दिन शव लेकर कार में घूमते रहे, मुरादाबाद की दिल दहलाने वाली कहानी

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है. यहां प्रॉपर्टी के लिए महिला ने आने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से ह्त्या कर दी. यही नहीं पति की लाश के साथ वो दो दिन कार में प्रेमी के साथ घूमती रही और फिर उसे कोटद्वार के जंगलों में फेक दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में रविद्र पत्नी रीना सिंधु के साथ रहता था. रीना फिजियोथेरेपिस्ट भी थी. उसके पास बिजनौर नगीना का रहने वाला परितोष भी आता था, जिससे उसके बाद में प्रेम प्रसग हो हो गए थे. रविन्द्र रामगंगा विहार वाली कोठी बेचना चाहता था.लेकिन उससे पहले ही रीना ने प्रेमी के साथ मिलकर 31 मई को मौत के घाट उतार दिया.

पति को प्रेमी के घर बुलाया 

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने रविंद्र कुमार की हत्त्या 31 मई के नगीना में पारितोष के घर पर की थी. पहले पति को अपने प्रेमी के घर पर शराब पिलाई. फिर फावड़े से गले पर वार किया, इसके बाद अपने पति के छाती पर फावड़े से वार करके उसे मौत के घाट हमेशा हमेशा के लिए उतार दिया. अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक शव को कार में डालकर सबसे पहले उत्तराखंड के रामनगर के जंगलों में फेंकने का प्लान तैयार किया, मगर रामनगर के जंगल में मौका न मिलने की वजह से कोटद्वार चली आई.  कोटद्वार में अपने प्रेमी परितोष की मदद से पत्नी ने अपने पति के शव को जंगलों में फेंक दिया. 5 जून को शव को बरामद किया गया पुलिस ने छानबीन करने के बाद रविंद्र कुमार की पहचान की.

पढ़ें  दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने खोला बड़ा राज

17 जून को मृतक रविंद्र कुमार के भाई राजेश ने थाना कोटद्वार में तहरीर दी जिसमें इस बात का जिक्र किया कि उनके मृतक भाई रविंद्र कुमार का 2007 में अपनी पहली पत्नी आशा देवी के साथ अनबन हो गई, जिससे वह हरिद्वार आ गए और हरिद्वार में उनकी मुलाकात रीना सिंधु से हुई. 2010-11 में रीना सिंधु से उन्होंने दोबारा शादी कर ली. मृतक रविंद्र कुमार का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा घर था जिसको वह बेचना चाहते थे. मगर उनकी पत्नी रीना को यह बात नागवार गुजरी.  रीना फिजियोथैरेपिस्ट का काम करती थी. जिसके केंद्र पर परितोष अक्सर आता था. रीना को परितोष से प्रेम हो गया और अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए रीना ने 10 लाख रुपए का ऑफर भी पारितोष को दिया था और कहा कि पति की हत्या कर दो जिस के बाद हम लोग साथ रहेंगे.

पुलिस ने पत्नी रीना सिंधु और उसके प्रेमी परितोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मगर जिस तरह से योजना बना कर के रीना सिंधु ने अपने पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है. उसने समाज में रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लोग अभी सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी को भूले भी नहीं थे कि मुरादाबाद की रीना सिंधु ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment