आलिया के लिपस्टिक वाले बयान पर आया पति रणबीर का रिएक्शन, कहा मैं भी पुरुषवादी…

Sanchar Now
4 Min Read

रणबीर कपूर ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने आलिया के लिपस्टिक वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें ‘टॉक्सिक पति’ कहा था। तब तो रणबीर कपूर ने कुछ ना कहना ही मुनासिब समझा। लेकिन जब उस वीडियो की बात दोबारा शुरू हुई, तो एक्टर ने करारा जवाब दिया है। मालूम हो कि आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया था कि पति रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। वह जब भी लिपस्टिक लगाती हैं तो रणबीर उसे हटवा देते हैं।

Alia Bhat ने कहा था कि वह इसी वजह से न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाती हैं। आलिया के इस वीडियो के बाद रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा था कि आलिया के लिए रणबीर एक टॉक्सिक पति हैं और एक्ट्रेस को कंट्रोल करते हैं। अब Ranbir Kapoor ने इस पर रिएक्ट किया है। रणबीर ने फैंस के साथ ‘जूम’ सेशन के दौरान के कहा कि अगर आप एक आर्टिस्ट हैं और काम कर रहे हैं तो नेगेटिविटी बहुत जरूरी है। बैलेंस के लिए पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी का मौजूद होना बेहद जरूरी है।

‘फिल्मों और मीडिया में जो मेरी छवि, मैं असल में वैसा नहीं हूं’

रणबीर कपूर ने कहा, ‘कभी-कभी एक एक्टर के रूप में आपके बारे में बहुत सी बातें लिखी जाती हैं, बहुत सी राय बनाई जाती हैं, जो जरूरी नहीं कि सच हों। मेरी यह छवि, जो फिल्मों या मेरे द्वारा निभाए किरदारों और मीडिया के जरिए बनी, वह मेरी अपनी नहीं है। मैं वैसा नहीं हूं। यह छवि पब्लिक की है। वो लोग इसके मालिक हैं, जिन्हें मेरा काम पसंद या नापसंद आता है। और जब तक वो मुझे और मेरे काम को मौका देंगे, और मैं एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित कर सकूं, तब तक उन्हें मेरे बारे में कुछ भी कहने की इजाजत है। मेरा फोकस इसी पर है।’

पढ़ें  'एनिमल' को लगा बड़ा झटका! अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा फिल्म का Uncut वर्जन, जानें पूरा मामला

‘मैं टॉक्सिक मर्दानगी के खिलाफ लड़ने वालों के साथ हूं’

रणबीर ने आगे आलिया के लिपस्टिक वाले कमेंट पर कहा, ‘हाल ही मैंने एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें मेरे टॉक्सिक होने की बात कही गई थी। उस स्टेटमेंट को लेकर बोला गया था, जो मैंने दिया था। मैं सब समझता हूं। मैं उन लोगों के साथ हूं जो टॉक्सिक मर्दानगी के खिलाफ लड़ रहे हैं। अगर वो मुझे इसका चेहरा बनाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ठीक है। मुझे परेशानी नहीं है, क्योंकि उनकी लड़ाई मेरे बुरा फील करने से कहीं ज्यादा बड़ी है।’

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे, जो एक दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी हैं। वहीं आलिया फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment