‘मैं जाट हूं जाट…’, जयपुर में सनी देओल की दहाड़, एक्टर को देख लगे वीर तेजाजी महाराज के जयकारे

Sanchar Now
3 Min Read

‘गदर 2” के बाद सनी देओल एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ गया था वहीं अब ‘जाट’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसमें सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. वहीं रणदीप हुड्डा की भी दमदार परफॉर्मेंस भी दिखी है.

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में जमकर एक्शन देखने को मिलने वाला है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत गांव में हुए नरसंहार से होती है. इसके बाद सैयामी खेर की एंट्री होती है जो पुलिस की वर्दी में गांव वालों से घटी घटना के बारे में पूछती हैं. इसके बाद एक बच्चा चीखकर ‘रानातुंगा’ (रणदीप हुड्ढा) कहता है. इसके बाद रणदीप हुड्डा की विलेन अवतार में एंट्री होती है.

‘ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ ने देखी, अब साउथ देखेगा’

सनी देओल की एंट्री फुल एक्शन मोड में होती है. वो आते हैं और आते ही गुंडों की ईंट से ईंट बजा देते हैं. ‘जाट’ के ट्रेलर में वे फिल्म दामिनी से अपना पॉपुलर डायलॉग- ढाई किलो का हाथ को दोहराते नजर आए हैं. वो कहते हैं- ढाई किलो के हाथ की ताकत नॉर्थ ने देखी, अब साउथ देखेगा. इसके अलावा वे कहते हैं- मैं ‘जाट’ हूं. इसके बाद उनका सामना रणदीप हुड्डा से होता है.

‘जाट’ की स्टार कास्ट

‘जाट’ को गोपीचंद मालिनेनी ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और स्वरूपा घोष भी नजर आए हैं.

पढ़ें  दिल्ली ने जाते-जाते किया पंजाब का काम खराब, टॉप-2 की उम्मीदों को झटका; 6 विकेट से जीता मैच

सनी देओल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सनी देओल आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आए थे. 2023 की इस फिल्म से एक्टर ने पर्दे पर दमदार वापसी की थी. वहीं ‘जाट’ के बाद सनी के पास फिल्म’ लाहौर 1947′ भी पाइपलाइन में है जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी. इसके अलावा वे ‘बॉर्डर 2’ में भी दिखाई देंगे. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment