कान में आवाजें सुनाई देती हैं, सो भी नहीं पाता, बचा लीजिए… जब बरेली पुलिस के पास पहुंचा अनोखा केस

Sanchar Now
2 Min Read

बरेली में एक युवक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। उसने जो समस्या बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पीड़ित का कहना था कि उसके कान में बोलकर उसे कोई धमका रहा है। उससे कहता है कि वह उसे पागल कर देगा। कान में धमकीभरी आवाज सुनाई देती है, जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस को अपनी शिकायत बताते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला बारादरी थाने का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक युवक थाने पहुंचा था। उसने अपनी अजीबोगरीब समस्या इंस्पेक्टर को बताई। उसने कहा कि उसके कान में आवाज आती है। कोई उससे कहता है कि वह उसे पागल कर देगा। उसे मार देगा। इस पर इंस्पेक्टर उससे पूछते हैं कि ऐसा कौन कह रहा है? इस पर वह बताता है कि यह उसे नहीं मालूम है। दाहिने कान में बोलता है। परेशान होकर उसने रुई लगा ली है। युवक ने यह भी कहा कि थाने के बाहर तक उसके कान में आवाज आ रही थी, लेकिन थाने में घुसते ही आवाज बंद हो गई। विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। बहनों की शादी हो चुकी है। कान में सुनाई दे रही आवाज से वह काफी परेशान है। उसे नींद भी नहीं आती है। कई रात से सोया नहीं है। परेशान होकर यहां आया है। इस पर इंस्पेक्टर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान है।

पढ़ें  दिल्ली चुनाव में AAP की करारी हार के बाद आतिशी ने छोड़ा मुख्यमंत्री पद, उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment