आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को मिला प्रमोशन, बनाए गए प्रमुख सचिव

Sanchar Now
1 Min Read

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड के नए प्रमुख सचिव (Principal Secretary) बनाए गए हैं। सरकार ने आईएएस को सेवा अवधि में कुछ महीनों की शिथिलता देते हुए प्रमोशन का आदेश जारी किया है। बता दें कि मीनाक्षी सुंदरम सीएम धामी के पसंदीदा अधिकारियों में से एक हैं।

गौरतलब हो कि वर्ष 2001 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम वर्तमान में अपने कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। दरअसल, प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए 25 साल की सेवा अवधि जरूरी होती है। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम जनवरी 2026 में अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी को सेवा अवधि में कुछ महीनों की शिथिलता देते हुए प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि मीनाक्षी सुंदरम को प्रमुख सचिव बनाए जाने के बाद अब शासन में तीन अधिकारी प्रमुख सचिव स्तर के होंगे। इसमें सबसे सीनियर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु हैं, जबकि इसके बाद प्रमुख सचिव के तौर पर शासन में एल फ़ैनई भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पढ़ें  गणेश्वर शास्त्री, साध्वी ऋतंभरा और रामबहादुर राय... UP की 8 हस्तियां पद्मश्री और 2 पद्मभूषण से होंगी सम्मानित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment