‘योगी जी CM पद से हटे तो कर लूंगा आत्महत्या’, BJP कार्यकर्ता ने खून से लिखा PM को पत्र

Sanchar Now
1 Min Read

गोंडा। तरबगंज विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता संजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को खून से पत्र लिखकर भेजा है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सीएम के पद से हटाने पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

कहा- इसलिए हटाया जा रहा है, कुछ लोग भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे हैं

सोनू ठाकुर ने इंटरनेट मीडिया वीडियो प्रसारित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत योगदान है। ब। उत्तर प्रदेश को योगी जी की सख्त जरूरत है।

उन्होंने कहा कि योगी जी को इसलिए हटाया जा रहा है कि कुछ लोग भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार मे लिप्त है, जो योगी जी को पद से हटाना चाहते हैं। यदि योगी आदित्यनाथ को सीएम के पद से हटाया गया तो वह भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे और इसके जिम्मेदार भ्रष्टाचार में शामिल मंत्री व नेता होंगे।

पढ़ें  मनीष सिसोदिया दिवाली से पहले जा सकेंगे घर, धनतेरस पर मिली बड़ी खुशखबरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment