दिल्ली से पेरिस जा रहा विमान आधे घंटे में ही लौटा IGI, पायलट ने इस आशंका से कराई इमरजेंसी लैंडिंग; 220 थे सवार

Sanchar Now
2 Min Read

राजधानी दिल्ली से पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान बीच रास्ते ही वापस लौट आया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक पायलट को फ्लाइट के टायर को लेकर कुछ आशंका थी जिसके बाद उसने उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही फ्लाइट को वापस ले लिया और फिर आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई, दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट क्रू को प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी। फ्लाइट सुरक्षित रूप से वापस आ गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए। इसके तहत फायर ब्रिगेड से लेकर अन्य सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद एयर इंडिया के फ्लाइट की सेफ इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और विमान में सवार सभी 220 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ी थी लेकिन कुछ देर बाद ही पायलट को लगा कि विमान का टायर फट सकता है। इसी वजह से पायलट ने आईजीआई प्रशासन को सूचना दी और आधे घंटे के अंदर ही फ्लाइट वापस आ गई और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

पढ़ें  Delhi Crime: रोहिणी में बेटे ने कर दी मां की हत्या, कारणों की पड़ताल में जुटी दिल्ली पुलिस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment