सीएनजी पंप पर विवाद में दबंगो ने डंडे से पीटकर की एक कि हत्या

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर दो कार सवारों में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने कार से डंडा निकालकर दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे मारपीट करते हुए घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाएगा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, थाना ईकोटेक तीन के अंतर्गत कल सोमवार को खेड़ा चौहानपुर गांव के पास सीएनजी पंप पर मृतक अमन अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए गए था। तभी कार को लाइन में लगाने को लेकर आरोपी से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कार से डंडा निकाला और वहीं पर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं परिजनों ने उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेस कठेरिया ने बताया कि 13 मई सोमवार को थाना ईकोटेक 3 के अंतर्गत खेड़ा चौगानपुर सीएनजी पंप पर अमन और आरोपी अज्जू का लाइन में लगने के लिए विवाद हो गया। जिसके बाद अजय उर्फ अज्जू ने अपने मित्र अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर सीएनजी पंप के बाहर अमन के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर 50 हजार की पेनल्टी

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए 4 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी खेड़ा चौगानपुर निवासी अजय उर्फ अज्जू और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी अजय की कार को भी कब्जे में लेते हुए आल्हा कत्ल डंडा जिस पर ब्लड लगा हुआ था उसको बरामद कर लिया है। वही इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment