रुपयों के विवाद में पार्टनर ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में रुपयों के विवाद में पार्टनर ने दूसरे पार्टनर पर गली-गलौच कर मारपीट व अपहरण का आरोप लगाया है इस मामले में पीड़ित ने दादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है और पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है जिसमें उसका पार्टनर उसके साथ मारपीट कर रहा है वह जबरन गाड़ी में ले जाने के लिए खींच रहा है।

दरअसल, दादरी निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 2 फरवरी को अपने मित्र से मिलने रूपबास गांव गया था। तभी उसका पार्टनर अंकित गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की व जबरन उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़ित सोनू ने इस मामले में दादरी पुलिस से शिकायत की है शिकायत में पीड़ित ने बताया जब अंकित उसके साथ मारपीट कर रहा था तो अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया इस दौरान अंकित ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। वही वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसको देखकर अंकित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गया।

दरअसल, दादरी कस्बे का सोनू सैफी व सकीपुर निवासी अंकित दोनों ग्रेटर नोएडा में फ्लैटों में लकड़ी का काम करते थे। ढाई महीने पहले सोनू का ग्रेटर नोएडा जाते समय एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह काफी दिन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती रहा। सोनू ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान व्यापारी से जो भी पेमेंट मिली वह सारी पेमेंट अंकित ने हड़प ली। इसके साथ ही उस पर जबरन एक लाख रुपये की देनदारी निकाल दी। उसी बात को लेकर अंकित ने सोनू के साथ मारपीट की व जबरन अपहरण करने की कोशिश की।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में IPS अधिकारी के घर से चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कैसे हुआ इसकी इनसाइड स्टोरी

वही इस मामले में दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है अगर पीड़ित ने शिकायत की है तो उस पर जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज में घटना हुई कैद

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मारपीट की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं रिकॉर्ड हो गई। आरोपी के वहां से चले जाने के बाद पीड़ित ने दादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है और शिकायत के साथ में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है जिसमें आरोपी उसके साथ मारपीट गाली-गलौज व अपहरण करने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment