मामूली विवाद में पत्‍नी ने ब्‍लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस से बोला, साहब पत्‍नी संबंध नहीं बनाती, जानें सनसनीखेज मामला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पत्नी ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे घायल कर दिया. पति ने एक सप्ताह बाद अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला कानपुर महानगर के गुजैनी थाना क्षेत्र का है.

यहां बर्रा इलाके में रहने वाले मनोज (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 14 जून को उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. उन्होंने बताया कि इस तरह का झगड़ा उनके बीच हमेशा हुआ करता था. झगड़े के बाद जब वह सो गए तो उनकी पत्नी ने ब्लेड लेकर उनके प्राइवेट पार्ट को काट डाला.

जब वह दर्द के मारे चीखने-चिल्लाने लगे तो पत्नी वहां से फरार हो गई. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शर्म के मारे यह सूचना किसी को नहीं दी. लेकिन एक सप्ताह बाद उन्होंने गुजैनी थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

नौबस्ता के एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है. वहीं, पीड़ित का भी मेडिकल करवाया गया है. जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पत्नी का मोबाइल छीनना पति को पड़ा भारी

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी मिलती-जुलती खबर सामने आई थी. दरअसल, यहां एक युवक को अपनी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनना भारी पड़ गया. रोका-टोकी से गुस्साई महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया और भाग खड़ी हुई. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

पढ़ें  Rahul Gandhi अब दोबारा गलती नहीं करेंगे... Pushkar Dhami ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कही बात

पड़ोसी से बात करती रहती थी पत्नी

पति ने बताया कि उसकी पत्नी दिन भर फोन में पड़ोसी के साथ बात करती रहती थी. उसने कई बार पत्नी को समझाया. लेकिन वह नहीं मानी. फिर एक दिन उसने गुस्से में पत्नी का मोबाइल छीन लिया. बस इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment