बाराबंकी में महिला आरक्षी की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश; साथी पुरुष कांस्टेबल फरार

Sanchar Now
4 Min Read

बाराबंकी में 28 साल की एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। वर्दी में ही शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। मर्डर के बाद उसके चेहरे को जलाया गया था। सिपाही 4 दिन से लापता थी।

महिला सिपाही का नाम विमलेश पाल था। वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी। सोमवार को महादेवा मंदिर में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। साथियों ने पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बुधवार सुबह सबसे पहले भानू नाम के ग्रामीण ने शव को देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट से शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मोटिव के साथ मर्डर किया गया है।

सबसे पहले क्राइम सीन…

  • लखनऊ-बहराइच हाईवे बाराबंकी से होकर गुजरता है। बारांबकी के बिंदौरा गांव में हाईवे से 200 मीटर दूर झाड़ियों में विमलेश का शव मिला। शव वर्दी में था। नेमप्लेट तक लगी हुई थी। पास में एक मोबाइल भी मिला है। वह किसका है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  • शव का चेहरा काला पड़ा था। पुलिस को लग रहा है कि चेहरे को किसी चीज से जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, कातिल ने ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि, अगर पहचान छिपानी होती तो पहले वर्दी और नेमप्लेट हटाता।
  • शव के निचले हिस्से के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। हालांकि, रेप जैसी कोई बात अब तक सामने नहीं आई। शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। कौवे उसे नोच रहे थे।
पढ़ें  एक ऐसा गांव, जहां हर साल लगता है भूतों का मेला, UP ही नहीं इन 4 राज्यों से भी आते हैं लोग

क्या हत्या कहीं और की गई? हाईवे किनारे जहां शव मिला, वहां ग्रामीणों का रोज का आना जाना है। मंगलवार सुबह भी लोग यहां आए थे, लेकिन शव नहीं पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि कल दिन या रात के बीच में शव को यहां फेंका गया है। फोरेंसिक टीम का मानना है कि हत्या कहीं और की गई है। लेकिन, शव को जहां फेंका गया है, वहीं पर जलाया गया। आसपास की घास भी काली पड़ी हुई है।

8 साल पहले पुलिस में भर्ती हुई थी विमलेश पाल सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली के भभोट गांव की रहने वाली थी। 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। बाराबंकी में सुबेहा थाने के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। महिला के पति इंद्रेश मौर्य का एक साल पहले हरदोई ट्रांसफर हो गया था। ऐसे में वह अकेले रहती थी। महिला सिपाही के परिवार को उसकी शादी की जानकारी नहीं थी। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने आसपास का इलाका सील कर दिया।

विमलेश के सिपाही पति ने अपने नाम स्कूटी ली थी। उसी से विमलेश थाने आया जाया करती थी।

सिपाही के खिलाफ रेप की FIR करवाई थी, बाद में शादी की आईजी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला की एक सिपाही से दोस्ती थी। 2024 में सिपाही इंद्रेश के खिलाफ रेप की FIR भी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में जब मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए तो पता चला कि आरोपी सिपाही से कोर्ट मैरिज कर ली। आगे वो अब कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। पुलिस उस सिपाही की भी तलाश कर रही है।

पढ़ें  प्रयागराज में सालार गाजी की दरगाह पर भड़का बवाल, गुंबद पर फहराए भगवा झंडे; जानें क्या है मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment