छोलस में रिश्तेदार ने पांच साल की मासूम से दरिंदगी करते हुए किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना का मामला सामने आया है। जहां पर पीड़ित बच्ची के रिश्तेदार ने ही इस हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। आरोपी मासूम बच्ची को बर्गर खिलाने ले गया और बच्चे के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म की घटना की। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो उसने आप बीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जारचा कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, छोलस गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना ने सभी को चौंका दिया है। 5 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना को उसके ही रिश्तेदार ने उसे समय अंजाम दिया जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी मासूम को बर्गर खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और खेतों में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और मासूम बच्ची का मेडिकल मेडिकल कराया उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को जारचा पुलिस ने रविवार को रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि छोलस गांव की रहने वाली एक महिला पति से विवाद के बाद गांव में रह रही थी महिला की 5 साल की एक बच्ची है। शनिवार को महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी तो आरोपी रिश्तेदार होने के कारण पीड़ित बच्चों के घर आता जाता था। उसने मौका पाकर इस दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।

पढ़ें  आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने घंटा चौक पर किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

महिला के काम पर जाने के बाद आरोपी घर पर आया और उसकी मासूम को बर्गर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जान पहचान होने के कारण बच्ची उसके साथ चली गई आरोपी ने गांव के शिव मंदिर के पास खेत में बच्ची के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म की घटना को जम दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो उसने आप बीती अपनी मां को बताई। जिसके बाद बच्ची को लेकर जारचा कोतवाली वाली पहुंची और शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया और प्राथमिक जांच में बच्ची के साथ दरिंदगी बात सामने है। जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेलवे लाइन के पास से रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment