दादरी में शराबी ने शराब के नशे में पालतू फीमेल डॉगी की चाकू मार कर की हत्या

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar now। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना कस्बे में शराब के नशे में एक शराबी ने फीमेल डॉगी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। फीमेल डॉगी घर के बाहर घूम रही थी तभी चाकू मार उसकी हत्या कर दी गई। फीमेल डॉगी के मालिक की शिकायत के आधार पर दादरी पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही फीमेल डॉगी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दरअसल, दादरी कस्बे में छोटे नई आबादी मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता है। छोटे ने दादरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी पालतू फीमेल डॉगी घर के सामने गली में घूम रही थी तभी शराब के नशे में नई आबादी निवासी शादाब ने चाकू मार कर उसको मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दादरी थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया की नई आबादी निवासी छोटू की पालतू फीमेल डॉगी की मौत हो गई है। रविवार को पीड़ित की डॉगी आरोपी शादाब के घर के बाहर से निकाली जा रही थी। रंजीत मानते हुए शादाब ने उसके पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित की शिकायत मिलने पर डॉगी का पोस्टमार्टम कराया गया है इसके साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले भी दादरी थाना क्षेत्र की गौर अतुल्य सोसाइटी में एक कुत्ते को कई लोगों ने घेर कर लाठी डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सोसायटी निवासियों ने बताया था कि कुत्ता पागल था और उसने सोसाइटी में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया था। बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया था डरे – सहमें लोग घरों में रहने को मजबूत थे। जिसके चलते कुत्ते की हत्या की गई थी।

पढ़ें  आवारा कुत्तों पर SC का आदेश, 8 हफ्तों में बीस हजार आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजना ग्रेनो प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment