दिल्ली में युवक को सरे बाजार बेरहमी से हथौड़े और लाठी से पीटा, घटना का VIDEO आया सामने

Sanchar Now
2 Min Read

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां नरेला में सरे बाजार में ही कुछ लोगों द्वारा लाठी और हथौड़े से एक युवक को बेरहमी से मारा गया। साथ ही इस पिटाई का एक वीडियो भी बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। साथ ही पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में अब जुट गई है।

बता दें की अस्पताल में दो दिन तक उपचार के बाद पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त द्वारा बताया गया कि होलंबी खुर्द निवासी दीपक (32) के साथ मारपीट की गई है और शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से वारदात संज्ञान में आई है।

देखा जाए तो इस 17 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ हमलावर एक युवक पर लाठी और हथौड़े से बुरी तरह हमला करते दिख रहे हैं। वही चार हमलावर लाठी और डंडों से पिटाई कर रहे हैं, जबकि एक हमलावर दीपक के ही पैर पर हथौड़ा मारता दिख रहा है। इतना ही नहीं दो अन्य दीपक को लात मार रहे हैं और इस दौरान एक महिला बीच बचाव करते भी दिख रही है। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में पता चला कि वीडियो 26 जनवरी का है और युवक की नरेला बाजार में पिटाई की गई थी।

पढ़ें  मारपीट की, मोबाइल छीना और... बंगाल से मथुरा दर्शन करने पहुंचे परिवार ने बयां की पुलिस की बर्बरता

हालाँकि, 28 जनवरी को दीपक द्वारा नरेला थाने में दी शिकायत में बताया गया कि उनका कुछ लोगों से भूमि पर विवाद चल रहा है और वह एक महिला के साथ नरेला बाजार गया था, तभी उन पर ही हमला हो गया। जिसके बाद युवक को तुरंत पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो दिन बाद उसे छुट्टी मिल गई। पीड़ित की शिकायत पर ही पुलिस ने मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस फरार हमलावरों की पहचान कर उसे पकड़ने में अब जुट गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment